Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:50 am

Thursday, July 9, 2026, 2:50 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

फलसूंड के संस्थापक वीर सबल सिंह जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण 8 मार्च को

पूर्व नरेश गजसिंह होंगे मुख्य अतिथि 

शिव वर्मा. जोधपुर 

फलसूंड के संस्थापक वीर सबल सिंह जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति का अनावरण 8 मार्च को प्रातः 10.15 बजे फलसूंड में किया जाएगा। पूर्व नरेश गज सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति के रतन सिंह जोधा सरपंच फलसूंड ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह व अति विशिष्ट अतिथि जैसलमेर के पूर्व महारावल महारावल चैतन्य राज सिंह व श्रीजी हजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, ठाकुर नागेंद्र सिंह पोकरण, रावल किशन सिंह जसोल, रावत त्रिभुवन सिंह बाड़मेर, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक शेरगढ़ बाबू सिंह राठौड़, विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल, विधायक जैसलमेर छोटू सिंह भाटी, विधायक शिव रविंद्र सिंह भाटी, विधायक कोलायत अंशुमान सिंह भाटी, आईएएस शक्तिसिंह राठौड़, , मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, आईएएस शक्ति सिंह राठौड़, पूर्व आरएएस हरि सिंह राठौड़, मेघराज सिंह रॉयल, करणसिंह उचियारड़ा, कुंभसिंह पातावत, सुनीता भाटी, श्रवण सिंह बगड़ी, उम्मेद सिंह चौरड़िया, समुंदर सिंह नोसर, जोगेंद्र सिंह चौहान, स्वरूप सिंह खारा, किशोर सिंह कानोड, विक्रमादित्य सिंह बुजीवाड़ा, मनोहर सिंह चौहान आकल, यशवर्धन सिंह झेरली, श्यामसिंह उदावत सोवा, राजऋषि राजेन्द्र सिंह नरूका, लूणसिंह झाला होंगे।

इन संतों का रहेगा सान्निध्य

महंत गंगानाथ महाराजा सिरे मंदिर जालोर, महंत गोरखनाथ ख्याला मठ, महंत प्रतापपुरी महाराज तारातरा मठ व विधायक प्रतापपुरी पोकरण, महंत रावलपुरी स्वामी जी की ढ़ाणी मठ, महंत ओंकार भारती परेऊ मठ, महंत शिवगिरी शेरगढ़ मठ व महंत मगनपुरी भियाड़ मठ का सान्निध्य मिलेगा

काबुल युद्ध में अग्रिम पंक्ति में भूमिका रही

वीर सबल सिंह जोधा की महाराजा जसवंत सिंह प्रथम के साथ काबुल युद्ध में अग्रिम पंक्ति में भूमिका रही । महाराजा जसवंत सिंह जी के जमरूद में निधन के बाद संकट के समय महत्वपूर्ण भूमिका ।

आयोजन में इनकी रहेगी भूमिका

आयोजन में महेश दासोत जोधा, रावली कोटड़िया, देवराजसिंह पाटोदी, उदयसिंह फलसूंड, गंगासिंह फलसूंड, हरिसिंह फलसूंड, विजयसिंह फलसूंड, बगतावरसिंह नागाणा, अमरसिंह सरथला, छत्रसालसिंह नेवाई, भगवतसिंह साई, नारायणसिंह केसवाणा, गजेन्द्रसिंह नेवरी व कुलदीप सिंह साई की आयोजन में विशेष भूमिका रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor