Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 3:47 pm

Friday, August 28, 2026, 3:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अमृत स्टेशन योजना में स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रतुति

प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को जोधपुर मंडल के 33 आरओबी/आरयूबी का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

राखी पुरोहित. जोधपुर

अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में 508 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें जोधपुर मंडल के भी 15 स्टेशन शामिल है जिनमें से 15 स्टेशनों का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत अगस्त माह में किया गया जबकि पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इसके अलावा 33 आरओबी,आरयूबी का भी शिलान्यास अथवा लोकार्पण इस दिन किया जाएगा ।

मण्डल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में विकसित भारतीय रेल के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की भागीदारी का निर्णय रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया जिसके अंतर्गत जोधपुर मंडल पर रेलवे द्वारा विभिन्न स्कूलों में “2047 के विकसित भारत की विकसित रेल” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष में दिनांक 17 से 22 फरवरी तक मंडल पर स्थित 51 स्कूलों में ड्राइंग, निबंध एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 3450 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने इस विषय पर शानदार ड्राइंग बनाई तथा प्रभावी विचार प्रस्तुत किये। इन प्रतियोगिताओं के 1460 से अधिक विजेता बच्चों को दिनांक 26 फरवरी 2024 को मण्डल की विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल राजस्थान में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा वर्तमान में राजस्थान में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिसमें जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं रेल फ्लाई ओवर/अंडरपास के कार्य का शिलान्यास शुभारंभ एवं लोकार्पण 26 फरवरी 2024 को किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor