Explore

Search

Saturday, April 18, 2026, 3:06 pm

Saturday, April 18, 2026, 3:06 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं को किया सम्मानित

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एमआईसी में हुआ आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर 

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर (एमआईसी) में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाओं की दी जानकारी

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं तथा उद्यमशीलता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं ताकि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जन्मोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के अंतर्गत किया सम्मानित

समारोह में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली मानदेयकर्मी साथिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय पुरस्कार के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुढ़ीयाला, तिवरी की साथिन श्रीमती चंद्रा कुमारी, भीलों का बास, नांदड़ी मंडोर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अरुणा शर्मा तथा शोभावतों की ढाणी, जोधपुर शहर की आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सरोज को 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माता यशोदा पुरस्कार के अंतर्गत भी किया सम्मानित

समारोह के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत ‘माता यशोदा पुरस्कार-2026’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत जोधपुर जिले से ओसियां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुड्डी देवी, शिक्षक कॉलोनी की कार्यकर्ता सुमन तथा जोगनगर आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता पप्पू देवी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित महिलाओं ने हनुमानगढ़ से प्रसारित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्बोधन भी सुना। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor