Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भोमराज गोलिया की आठवीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री मानव सेवा जीव दया समिति के संस्थापक स्व भोमराज गोलिया की आठवीं पुण्यतिथी समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव परिहार अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक जोधपुर थे।

सर्वप्रथम मनमोहन कर्नावट ने जैन दुपट्टा पहना कर और श्रीमति अशोका गोलिया ने दुपट्टा पहना कर व व उपाध्यक्ष श्री महिपत भंसाली ने साफा व अध्यक्ष प्रतापसिंह राजपुरोहित ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि परिहार का स्वागत किया। मुख्य अतिथी राजीव परिहार ने संस्था के कार्य को मानव सेवा का उत्तम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य को 14 वर्षों से निरंतर रखना सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने संस्था की प्रशंसा की और संस्था को पांच हजार रुपये देकर सहयोग दिया। संस्था के सह सचिव विजय कांकरिया, एडवोकेट मनीष सुराणा, सम्पत गुलेच्छा, उपाध्यक्ष प्रदीप परिहार, ज्ञान सांवल, श्रीमती मालती सांवल व गणमान्य सदस्य सुनील वैष्णव, इकबाल घाटीवाल, विक्रम चाड़वास, एडवोकेट सज्जन सिंह, कर्नावट जगमोहन आदि उपस्थित थे। आज 100 निशक्तजनों को फल, मिठाई व भोजन करवाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor