Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करता है नियमित निवेश- सीएस मुकेश बंसल

सेबी व बी एस ई का साझा प्रयास अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस 2026

50:30:20 है जीवन मंत्र

राखी पुरोहित. जोधपुर 

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), बी एस ई निवेशक जागरूकता अभियान के तहत नांदरी स्तिथ माउंट कारमल स्कूल में अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस 2026 के तहत महिलाओं के लिए आज निवेशक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को बचत टिप्स के बारे में बताया गया।

इस सेमिनार में आज खचाखच भरे हॉल में संबोधित करते हुए जोधपुर से पधारे वरिष्ठ कम्पनी सचिव, संस्थापक अध्यक्ष, आई सी एस आई एवं सेबी स्मार्ट ट्रेनर श्री मुकेश बंसल ने कहा कि महिलाएं खुद जागरूक रह कर निवेश करें। उन्हें नियमित रूप से निवेश करना चाहिए. महिलाएं वितीय आत्म निर्भर बनने के साथ साथ वितीय साक्षर भी बने तो ज्यादा अच्छा होगा. लोग जालसाजी वाली योजनाओं से बचें।

निवेश ने समय की कसौटी पर खरे नियम बताते हुए कहा 50:30:20:, यानि 100 रूपये की कमाई से 50 रूपये घर खर्च, 30 रूपये मनोरंजन और 20 रूपये बचा कर निवेश करें। अपने सारे निवेश में नामांकन और संयुक्त खातेदारी जरुरी है तथा कभी भी किसी लालच वश गलत जगह निवेश न करें। बंसल ने कहा कि महंगाई की दर से अधिक निवेश में कमाई की दर हो तभी निवेश सार्थक होता है और ये पूरी पारदर्शिता के साथ म्यूच्यूअल फण्ड में संभव है। मुकेश बंसल ने विभिन्न उदाहरण द्वारा जल्दी निवेश के लाभ और देरी से निवेश के नुकसान दर्शाए। उन्होंने कहा कि नकल के आधार या मात्र अफवाहों पे निवेश न करें। प्रिंसिपल डॉ सुलेखा शेखावत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा “नए निवेशक म्यूच्यूअल फण्ड के जरिये दीर्घ अवधि हेतु निवेश करें। श्री बंसल द्वारा महिलाओं के वितीय सशक्तिकरण का प्रयास सार्थक होगा सेबी व बी एस ई का साधुवाद,.” सेमीनार के दौरान महिलाओं ने अनेकों सवाल कर जानकारी हासिल की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor