पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर व क्षेत्रीय महिला मंडल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आनंद और उन्माद के साथ मनाया गया।
मंदिर व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया कि महिलाओं ने संकीर्तन किया, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की, मान-सम्मान किया और महादेव को प्रसाद का भोग लगाकर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।







