पंकज जांगिड़. जोधपुर
गत 18 वर्षों से नि:सहारा विवाह योग्य 240 कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करने एवं 85 प्रसुताओं को जापे की सामग्री भेंट करने वाले सामाजिक संगठन माताजी भक्ति सागर ग्रुप की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व होली स्नेह मिलन समारोह गोल बिल्डिंग स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ।
माताजी भक्ति सागर ग्रुप के प्रधान संयोजक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष मीना परिहार, पूर्व सचिव इंद्रा सोनी, पूर्व कोषाध्यक्ष शोभा जोशी, संरक्षक ललिता वर्मा, गीता माछर, गोपी धूत, तारा गहलोत, शारदा टाक, सुमन राठी, मीना जांगिड़, रानी परवानी, सरला सोनी, दमो सियोटा, फूलकौर मुंदड़ा, साधना मोहनोत, लता व्यास सहित ग्रुप के सदस्यों की मेजबानी में मुन्नी भाटी को अध्यक्ष, मधु भंडारी को सचिव व शांता शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत कर गरिमामय पद की शपथ दिलाई गई। सभी ने नव मनोनीत व पूर्व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। होली स्नेह मिलन के दौरान महिलाओं ने भजन, होरिया व फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर महिलाएं सांवरिया सेठ के साथ पुष्प होली खेलते हुए और नृत्य करते हुए आनंद-उन्माद में सराबोर नजर आई।
कार्यक्रम में किरण फोफलिया, अनिता कोठारी, अरुणा तापड़िया, टीना व्यास, संगीता लोढ़ा, गंगा देवी, राजेश्वरी अरोड़ा, उषा बंग, सुनीता माहेश्वरी, प्रेरणा मंत्री, मधु गांधी, वीणा सैेन, कृष्णा गहलोत, प्रेमलता मालू, सुनीता जांगिड, ममता बाहेती, अलका चांडक, रजनी, हेमलता कश्यप, सविता भट्ट, संतोष गहलोत, सोनिया जांगिड़, रिंपी उपाध्याय, प्रभा डागा, निशा पुंगलिया सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित रही।







