Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:43 am

Thursday, July 9, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

सुनील वर्मा. जोधपुर 

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केशरीनंदन बालाजी के सान्निध्य में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनी और सुनील सोनी ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन जोधपुर के जूनी मंडी स्थित गंगश्याम जी मंदिर के बाहर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर सुंदरकांड पाठ और भक्ति संध्या का लाभ उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे हिंदू नववर्ष के स्वागत में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक पंचेटिया भगवा ग्रुप हैं, जबकि जय शंकर युवा ग्रुप जालोरी गेट और हरि ओम सत्संग समिति, श्रीराम भवन मेहरों का चौक का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू नववर्ष के इस पावन पर्व को भक्ति और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor