Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:48 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:48 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति 12 मार्च को बन्द रहेगी

शिव वर्मा. जोधपुर 

ग्रीष्म ऋतु के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 12 मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी ।

इसके दृष्टिगत जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 12 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 13 मार्च को तथा 13 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 14 मार्च को की जावेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 12 मार्च को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 13 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 14 मार्च को एवं 14 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 15 मार्च को होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor