Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्राचीन झूलेलाल मंदिर में चेटीचंड बीस मार्च को, पोस्टर का विमोचन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

पूज्य झूलेलाल विकास सोसायटी की ओर से सोजती गेट भीतर स्थित प्राचीन झूलेलाल साहिब मंदिर में चेटीचंड मेला 20 मार्च से मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत कई धार्मिक, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन मंदिर में सुबह ध्वजारोहण और शाम को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

बाबा जयराम दास के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह जोधपुर पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, भगवान मुरझानी, राम चांदवानी, रमेश खटवानी, राम देवानी, पूर्व पार्षद राजकुमार आसुदानी, गोरधन वीरवानी द्वारा विमोचन किया गया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor