Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:24 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“विकसित राजस्थान रन” में दौड़ा जोधपुर…विकास की किरणों से नवभोर का संकल्प

राजस्थान दिवस : युवाओं, विद्यार्थियों और विभागीय कार्मिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

सुनील वर्मा. जोधपुर

राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को प्रातः जिला स्तरीय “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा नगर निगम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार भी उपस्थित रहे।

नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर पुनः वहीं हुआ समापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “विकसित राजस्थान रन” नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय तक आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में भाग लेते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों और युवाओं ने दिखाई ऊर्जा

इस रन में स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस तथा हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक जनभागीदारी का संदेश दिया।

विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी

दौड़ में नगर निगम, पुलिस विभाग, आरएसी, खेल विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विकसित राजस्थान के संकल्प को मिला जनसमर्थन

राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ समाज, सक्रिय नागरिक भागीदारी और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की सहभागिता ने इस आयोजन को जनभागीदारी का उत्सव बना दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor