Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:39 am

Thursday, July 9, 2026, 8:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तीन दिवसीय शिविर में 600 से अधिक दिव्यांग लाभान्वित

राइजिंग भास्कर. चारभुजा

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महावीर इंटरनेशनल राजसमंद, भगवान महावीर सेवा प्रबंधन समिति जयपुर और हिमाचल सूरि चिकित्सालय ट्रस्ट के तत्वावधान में चारभुजा स्थित हिमाचल सूरि चिकित्सालय में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग शिविर में 600 से अधिक उपकरण दिव्यांगों को वितरित किए गए।

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की परियोजना अधिकारी भंवर कंवर ने बताया कि शिविर में ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीनें, स्टिक, कैलिपर, बैशाखी, कृत्रिम पैर व कृत्रिम हाथ आदि वितरित किए गए। इस मौके पर प्रकाशचंद्र चपलोत, धर्मचंद कोठारी, डॉ. वीरेंद्र महात्मा, महेश पगारिया, नंदलाल बाफना, लादूलाल चौरडिया, भरतलाल बाफना, तनसुख हिंगई, दीपेंद्र शेखावत मौजूद रहे। डॉक्टरों की टीम में डॉ. डीएल कुमावत, डॉ. प्रबोद्ध बड़ाला, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. सुनील कुमार आदि ने सेवाएं दीं। दिव्यांगजनों के प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor