Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:03 am

Thursday, July 9, 2026, 9:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पुष्करणा समाज : मंडलनाथ का दो दिवसीय मेला कल से

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

पालड़ी गांव स्थित मंडलनाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला 16 मार्च से शुरु होगा। मन्दिर ट्रस्ट के सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि 16 मार्च को सुबह 10 बजे 151 रूद्रीपाठी महारूद्राभिषेक करेंगे। वहीं पंचवक्रीय पूजा की जाएगी। सोमवार को रात शहर की विभिन्न भजन मंडलियों के गायक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

दो दिवसीय मेले में रियायती दर पर खान पान की स्टॉल के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए भी स्टॉलें लगाई गई हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष मंडलदत्त पुरोहित एवं कोषाध्यक्ष गुरुदत्त पुरोहित ने बताया कि समिति की ओर से मेला स्थल तक आने के लिए महेश स्कूल से बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। मेले के मुख्य अतिथि जस्टिस संजीत पुरोहित, विशिष्ट अतिथि जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास, विधायक देवेन्द्र जोशी, मनीष व्यास, उद्योगपति राधेश्याम रंगा एवं उद्योगपति दिनेश पुरोहित होंगे। वहीं अध्यक्षता दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. वीडी जोशी करेंगे। सचिव जोशी ने बताया कि मेले मे श्यामसुन्दर, प्रेम कुमार जोशी “भाभली”सूर्य कुमार थानवी, सुरेश जोशी, उदय वल्लभ व्यास, ललित व्यास, कुणाल रामदेव, गोविंद पुरोहित एवं किशोर पुरोहित मंदिर के मेले मै पूरी सेवाए दे रहे हैं। मंडल पुरोहित ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार 17 मार्च को सुबह की महाआरती के बाद सामुहिक महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor