भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी मनाई, भजन संध्या में बही भक्ति सरिता
सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जाेधपुर)
कस्बे के श्रीराम कॉलोनी में सुथार समाज के भूखंड में विश्वकर्मा जयंती को लेकर आयोजित बैठक में समाज विकास को लेकर समाज बंधुओं ने आवश्यक चर्चा करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भंवरलाल पुत्र मोहनलाल किंजा, कोषाध्यक्ष रामप्रताप पुत्र मंगलाराम सिंदड़, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पुत्र श्यामलाल, प्रचार मंत्री राकेश पुत्र भीखाराम सिंदड़, सचिव दुर्गाराम पुत्र ओमप्रकाश किंजा को बनाया गया। इस दौरान रामेश्वरलाल, भागीरथ, संपतराज, रामस्वरूप, कालूराम, महेंद्र, गोपाल, राजेंद्र, प्रकाश, कल्याणराम व रामकिशोर जांगिड़ तथा डॉ रमेश जांगिड़ सहित कई स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। बैठक में समाज विकास को लेकर कई आवश्यक मु्द्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विश्वकर्मा जयंती को लेकर गुरुवार को उनकी तस्वीर के समक्ष विशेष पूजा अर्चना की गई तथा बुधवार रात्रि को एक शाम भगवान विश्वकर्मा के नाम से आयोजित भजन संध्या में दिनेश सुथार मालावास एंड पार्टी व रामकिशोर जांगिड़ सहित कई क्षेत्रिय कलाकारों ने भजनों की स्वर लहरिया बहाई जिसमें कई श्रावक देर रात्रि तक भजन संध्या का आनंद लेते रहे। भजन संध्या में पोकरराम सैन, चंदनसिंह शेखावत, सोहनलाल, श्रवणसिंह भाटी, मनोज शर्मा, शिवराज, राजेंद्र शर्मा, रामदेव, भीखाराम, नवरत्न व सत्यनारायण शर्मा सहित कई मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।



