Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

130 बार रक्तदान कर चुके सूर्यनगरी के ‘रक्तवीर’ नरेंद्र सिंह राठौड़ का उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुआ सम्मान

राइजिंग भास्कर. प्रयागराज/सोनभद्र

राजस्थान के रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौड़ को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की दुद्धी तहसील में रविवार को आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह में सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नरेंद्र सिंह राठौड़ वंदे भारत सेवा संस्थान जोधपुर के सचिव पद पर कार्यरत हैं। हर समय समाज सेवा एवं रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं। ज्ञात रहे कि राठौड़ अब तक कुल 130 बार रक्तदान कर चुके हैं और अभी भी उनका जज्बा जुनून रक्तदान के प्रति कम नहीं बल्कि और बढ़ता जा रहा है। उनकी संस्था वंदे भारत सेवा संस्थान रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए जानी जाती है और 24 गुणा 7 हर परिस्थिति में रक्तदान और रक्तदाता उपलब्ध करवाने को कटिबद्ध होकर कार्य करती है। बकौल राठौड़ रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है एक स्वस्थ मनुष्य 90 दिन के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल के दीपक प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक हरिराम चौरो, कमलेश मोहन, उड़ीसा के भुवनेश्वर से संजुक्ता (क्राईम इन्वेस्टिगेटर), शंकर एडवोकेट, डॉक्टर दिनेश श्रीवास्तव ने सभी रक्तवीरों का सम्मान किया। इस अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली निकालकर रक्तदान का संदेश दिया एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor