Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

Thursday, July 9, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

हिंदू नववर्ष के स्वागत में चैत्र अमावस्या पर किया हवन

श्री विश्वकर्मा मंदिर में हुआ भक्तिभाव से आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन की पावन बेला पर चैत्रमास अमावस्या को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से हवन का आयोजन हुआ।

मंदिर कमेटी के सह सचिव हुकमाराम झिलोया ने बताया कि मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया जिसमे श्री जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरूप धनेरवा, मातृशक्ति सुनीता शर्मा सहित मंदिर कमेटी के प्रेमप्रकाश जायलवाल, मिश्रीलाल कुलरिया, कालूराम बरड़वा, राधेश्याम जांगिड़ आदि ने आहुतियां प्रदान कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor