Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:09 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:09 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुलिस आयुक्तालय में लगा निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप, 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराई जांच

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जोधपुर शहर के पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यास मेडिसिटी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एव जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज , जोधपुर फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा द्वारा पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर में निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में हृदय रोग, रीढ़ की हड्डी, मूत्र रोग, सामान्य रोग, मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र, स्त्री रोग, ईएनटी तथा दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों की ABHA आईडी भी बनाई गई, जिससे उन्हें भविष्य में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा मिल सकेगी और उपचार के दौरान उनकी स्वास्थ्य जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

शिविर में शामिल पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त ड्यूटी के कारण उन्हें अक्सर नियमित स्वास्थ्य जांच का समय नहीं मिल पाता, ऐसे में इस प्रकार के शिविर उनके लिए काफी लाभदायक हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि व्यास मेडिसिटी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor