पंकज जांगिड़. जोधपुर
राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र (मुख्यतः जोधपुर) के पारंपरिक पर्व गणगौर पूजन व घुड़ला पर्व के दौरान रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में स्वांग रची व सजी-धजी महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और नृत्य किया। इस दौरान मंदिर पुजारी ललिता जोशी, व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने महिलाओं का स्वागत-सत्कार कर मान-मनुहार की।







