Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

Sunday, August 23, 2026, 7:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में यूएसए से आईं मधु माथुर ने 25 वर्ष बाद किया गणगौर पूजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर में गणगौर पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गणगौर पूजन में *माया माथुर, डॉ. रंजीता माथुर, दीपा माथुर, गरिमा माथुर, मधु माथुर (यूएसए) एवं श्रीमती रघुवीर सिंघवी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से मधु माथुर (यूएसए) ने 25 वर्ष बाद विदेश से जोधपुर में आकर गणगौर पूजन में भाग लिया, जिससे आयोजन भावनात्मक और विशेष बन गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर गणगौर पर्व की लोकसंस्कृति को जीवंत किया। आयोजन में नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश भी दिया गया। यह आयोजन श्रद्धा, परंपरा और अपनत्व का सुंदर संगम बनकर उभरा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor