Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:11 am

Sunday, August 23, 2026, 8:11 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जल है तो कल है….राइजिंग भास्कर की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा बोलीं- पानी का संरक्षण महिलाएं बेहतर कर सकती हैं

विश्व जल दिवस : जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से संगोष्ठी आयोजित 

जल संरक्षण की ली शपथ

राखी पुरोहित. जोधपुर

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज और राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान NIH, (जल शक्ति मंत्रालय ) के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर पश्चिम शेत्रीय केंद्र में 23 मार्च 2026 को भारत में स्वच्छ पेयजल योजना के तहत जल संरक्षण अभियान चलाया गया ,जिसमें पानी के साथ ही जेंडर इक्वलिटी पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में प्राकृतिक पुरातत्व संरक्षण अवेयरनेस सेशन आदि कई चीज़ों पर अभियान में सहयोग किया जाता रहा है। वैसे ही इस अभियान में पानी का संरक्षण कैसे किया जाए और किस प्रकार एक महिला इस आयोजन को बेहतरीन तरीक़े से कर सकती हैं। इस पर चर्चा की गई। राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा ने कहा कि जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि पानी का संरक्षण महिलाएं बेहतर कर सकती हैं।

निरूपा पटवा ने बताया कि इसके लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने यह पहल उठाई और उत्तर पश्चिम रीजनल क्षेत्र के वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. सौरभ नेमा और डॉ माल्खान सिंह जाटव, डाॅ. दिलीप बर्मन वैज्ञानिक बी एवं सीनियर अकाउंटेंट राधेश्याम पंवार व सरकार एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अगर मिल कर कोई क़दम उठाएँ तो उसका परिणाम बेहतरीन उत्कृष्ट और सर्वोत्तम होता है। इसी दूरी को मद्देनज़र रखते हुए मानवता के लिए जल बचाओं दिवस पर फ़ेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा द्वारा यह कार्यक्रम को नियोजित किया गया। ग्रुप के संतोष लूकर, जया जैन, अनुसूया पंवार, सरिता राजपुरोहित आदि सभी सदस्योंं का इसमें सहयोग रहा। महिलाओं ने कहा कि जल बचाना ,अर्थात भविष्य बचाना है। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा पूर्व में भी भीतरी शहर की फतेहसागर आदि बावड़ियों की भी साफ़ सफ़ाई की गई। आगे आने वाले समय में भी जागरूकता शिविर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। स्कूल कॉलेज आदि में बच्चों को अवेयर किया जाएगा पानी का महत्व बताया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor