Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 1:23 am

Friday, May 1, 2026, 1:23 am

LATEST NEWS
Lifestyle

पुंजराज केसरानी़ (जांगिड़) की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

प्रख्यात लेखक एवं शिक्षाविद् पुंजराज केसरानी (जांगिड़) द्वारा लिखित “Cotton Candy for Children” एवं “A Cup of Tea for Teachers” पुस्तकों का लोकार्पण समारोह रेजीडेंसी रोड स्थित रोटरी क्लब ऑडिटोरियम में प्रोफेसर गणेशी लाल सुथार की अध्यक्षता एवं डॉ. राम गोयल, प्रो. मधु समधानी, प्रो. वीणा व्यास, उपभोक्ता संरक्षण मंच जोधपुर के अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, हिंदू सिंह सोढ़ा, गणेश बिजानी, प्रेमसुख शर्मा, डॉ. नेमीचंद, डॉ आर. आर. सुथार एवं हरीश देवनानी के आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वात्सल्यपुरम सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, माँ सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पुस्तकों में चित्रांकन का कार्य करने वाली चित्रकारा रवीना सुथार, पुंजराज केसरानी एवं अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मदन जांगिड़ ने प्रभावी ढंग से किया। डॉ. मदन केसरानी ने लेखक का परिचय प्रस्तुत किया।

अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पुस्तकों की उपयोगिता एवं लेखक के योगदान की सराहना की। पुस्तकों का विस्तृत परिचय एवं पत्र वाचन दुर्जन सिंह सोढ़ा द्वारा किया गया। डॉ. राम गोयल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ऐसी पुस्तकों को अत्यंत उपयोगी बताया। समारोह का समापन राजीव कुमार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के आभार व्यक्त के साथ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, चिकित्सक एवं उद्यमी वर्ग के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor