Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

Sunday, August 23, 2026, 8:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनिता मेहता के नेतृत्व में संस्कृति फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर के संस्थान देखे

राखी पुरोहित. जोधपुर/उदयपुर 

संस्कृति फाउंडेशन ट्रस्ट जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मेहता के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर स्थित तीन संस्थानों—महा द्रौपदी देवी आनंद आश्रम, कृष्णा आश्रम एवं नेत्रालय—का दो-दिवसीय सेवा-भ्रमण किया।

अनिता मेहता ने बताया कि सदस्यों ने आश्रमों में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य, खान-पान एवं चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सदस्यों ने अपने हाथों से भोजन परोसा और दोपहर के भोजन के उपरांत नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में सहभागिता की।

बुजुर्गों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे यहाँ सुरक्षित एवं स्वस्थ महसूस करते हैं और संस्थान को परिवार जैसी इकाई मानते हैं।पुष्पा भंडारी, संतोष मेहता, मीना, निर्मला, रेनू, मधु मेहता, इंदिरा, कंचन सराफ, गीता जोशी, नीरा, प्रेम सिंघवी सहित सभी सदस्यों ने संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संस्था की आरती चित्तौड़ ने तीनों संस्थानों का भ्रमण करवाया। संस्थापक अध्यक्षा कल्पना गोयल ने संस्कृति फाउंडेशन के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।अध्यक्षा अनिता मेहता ने कहा, संस्कृति फाउंडेशन बुजुर्गों के सम्मान एवं सेवा के लिए संकल्पित है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर दल ने केसरिया नाथ, सेठ सांवरिया (फालना), स्वर्ण मंदिर रणकपुर एवं नाडोल स्थित आशापुर माताजी के दर्शन भी किए। संस्कृति फाउंडेशन ट्रस्ट सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor