Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:09 am

Sunday, August 23, 2026, 8:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

चामुंडा माता मंदिर में चैत्री नवरात्रा महोत्सव आयोजित, हवन, संकीर्तन, भजन संध्या, कन्या पूजन व प्रसादी हुई

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में कनौजिया समाज विकास समिति की ओर से रिक्तियां भेरुजी चौराहे के पास रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित चामुंडा माता मंदिर में चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू हुए नौ दिवसीय कार्यक्रम का आज कन्या पूजन व प्रसादी के साथ समापन हुआ।

समिति के सचिव दुलीचंद कनौजिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा संकीर्तन, अष्टमी पर हवन हुआ, जिसमें समिति सदस्यों ने आहुतियां प्रदान कर सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। अष्टमी की शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें पंकज बिंदास व मंजू डागा ने भजनों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूमते नजर आए। नवमी गुरुवार को सुबह कन्या पूजन व प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया गया तथा देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। महोत्सव के दौरान समिति सदस्यों व मातृशक्ति ने सहभागिता निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor