Explore

Search

Wednesday, April 29, 2026, 6:12 pm

Wednesday, April 29, 2026, 6:12 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर में रामनवमी पर भव्य महानगर संकीर्तन, सैकड़ों झांकियों ने मोहा मन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

रामनवमी के पावन अवसर पर ISKCON Jodhpur द्वारा जोधपुर नगर में भव्य महानगर हरिनाम संकीर्तन का दिव्य आयोजन किया गया। हरे कृष्ण महामंत्र के गूंजते कीर्तन, मृदंग–करताल की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार श्रद्धा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।

हजारों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर की प्रमुख गलियों से गुजरते इस संकीर्तन में 200 से अधिक सुंदर झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ की गईं, जिन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं और वैष्णव संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मार्गभर श्रद्धालु “जय श्री राम” और “हरे कृष्ण” का घोष करते हुए कीर्तन में सम्मिलित होते गए।

भक्तों के उत्साह, अनुशासन और आनंदमय वातावरण ने जोधपुरवासियों के हृदय को स्पर्श किया। इस दिव्य अवसर पर संकीर्तन की सुंदर धुनों ने नगर के वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor