पंकज जांगिड़. जोधपुर
चैत्र मास नवरात्रि के उपलक्ष्य में रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर व क्षेत्रीय महिला मंडल द्वारा कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन हुआ। मंदिर पुजारी ललिता जोशी, व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी द्वारा देवी रूपी कन्याओं का पूजन कर व भोजन करवाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया।



