Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:20 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:20 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ 1 अप्रैल व प्रसादी 2 अप्रैल को

पुरानी लोको श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू 

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा पुरानी लोको स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से मंदिर सेवक पंडित ओमप्रकाश श्रीमाली महाराज के सान्निध्य हर वर्ष की भांति श्री हनुमान जन्मोत्सव चैत्र सुदी पूर्णिमा 2 अप्रैल गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

मंदिर सेवक पंडित विपुल श्रीमाली ने बताया कि समिति अध्यक्ष ललित शर्मा, समिति सदस्यों व अनेक भक्तों की मेजबानी में मंदिर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और श्री हनुमान व देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा। सुबह से रामभक्त श्री हनुमान के दर्शनार्थ मंदिर में भक्तों का आवागमन रहेगा। 1 अप्रैल, बुधवार शाम 8 बजे से 2 अप्रैल शाम 8 बजे तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा व संध्या आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor