Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 10:48 am

Thursday, April 30, 2026, 10:48 am

LATEST NEWS
Lifestyle

श्रीमती मधु भंडारी राइजिंग भास्कर की ‘अनाथ एवं जरूरतमंद सेवा कार्य’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं

श्रीमती मधु भंडारी अपनी उत्कृष्ट सेवा से अध्यक्ष पद पर प्रांत स्तर के 11 पुरस्कारों से सम्मानित हुईं। 2002 में प्रांत में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं 2003 में मल्टीपल व सर्वश्रेष्ठ संभागीय अध्यक्ष का पुरस्कार मिला। सेवा क्षेत्र में कई बार मधु को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा, किन्तु निडरता व आत्मविश्वास ने इस मार्ग पर अडिग रहने का साहस दिया और परिवार के सहयोग से वे समाज कल्याण में जुटी रहीं। नेत्रहीन, मूकबधिर बच्चों की सहायता, असक्षम परिवारों में रोजगार एवं जल कल्याण हेतु कई कार्य किये । समय ने उन्हें परिवार में आर्थिक अस्थिरता का सामना भी कराया और आशापुरा ज्वैलर्स शोरूम की स्थापना 2005 में करके हर बाधा को उन्होंने एक ही जवाब दिया –” कह दो आँधियों से अपनी हद में रहे, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ा करते हैं “

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhipurohit066@gmail.com

वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मधु भंडारी राइजिंग भास्कर की अनाथ एवं जरूरतमंद सेवा कार्य की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई है। श्रीमती भंडारी का उनके आवास आकृति हाइट्स पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित और एडिटर इन चीफ राखी पुरोहित ने नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें दायित्व ग्रहण करवाया।

श्रीमती मधु भंडारी का जन्म २ अक्टूबर 1965 को जोधपुर शहर के प्रतिष्ठित जैन परिवार में हुआ।  श्रीमती मधु साधारण जीवन जीने वाली एक स्वाभिमानी, परोपकारी, निर्भीक एवं दृढ् निश्चयी वाली महिला हैं | 1986 में श्री शांति चन्द भंडारी से विवाह उपरांत एक पुत्र व पुत्री के साथ मधु संयुक्त परिवार में रहती हैं। बच्चों को पढ़ा कर सक्षम बनाने के पश्चात मधु जीवन के परम लक्ष्य की ओर निकल पड़ी। परमार्थ एवं परोपकार ही उनके जीवन की कड़ी व पूंजी है। 1999 में लायनेस क्लब जोधपुर ईस्ट में उपाध्यक्ष व अगले ही वर्ष सचिव का पद भार संभाल सामाजिक कल्याण में योगदान दिया।

श्रेष्ठ सचिव के रूप में सम्मानित हुईं

अपनी निष्ठां एवं सेवा से श्रीमती मधु भंडारी श्रेष्ठ सचिव के रूप में सम्मान से विभूषित हुई। 2001 में इस दम्पती ने मिलकर अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया।  दोनों लॉयंस व लॉयनेस क्लब में अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष साथ-साथ बने। मधु कई वर्षो तक राजीव गाँधी कच्ची बस्ती के बच्चो एवं महिलाओ की शिक्षा एवं स्वरोजगार के लिए कार्य करती रही। सिलाई प्रशिक्षण, निशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, टीकाकरण और पल्स पोलियो कार्यक्रमों से समाज का उद्धार करने में योगदान दिया।

प्रांत स्तर के 11 पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं मल्टीपल व सर्वश्रेष्ठ संभागीय अध्यक्ष का पुरस्कार मिला

श्रीमती मधु भंडारी अपनी उत्कृष्ट सेवा से अध्यक्ष पद पर प्रांत स्तर के 11 पुरस्कारों से सम्मानित हुईं। 2002 में प्रांत में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष एवं 2003 में मल्टीपल व सर्वश्रेष्ठ संभागीय अध्यक्ष का पुरस्कार मिला | सेवा क्षेत्र में कई बार मधु को कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा, किन्तु निडरता व आत्मविश्वास ने इस मार्ग पर अडिग रहने का साहस दिया और परिवार के सहयोग से वे समाज कल्याण में जुटी रहीं | नेत्रहीन, मूकबधिर बच्चों की सहायता, असक्षम परिवारों में रोजगार एवं जल कल्याण हेतु कई कार्य किये | समय ने उन्हें परिवार में आर्थिक अस्थिरता का सामना भी कराया और आशापुरा ज्वेलर्स शोरूम की स्थापना 2005 में करके हर बाधा को उन्होंने एक ही जवाब दिया –

” कह दो आँधियों से अपनी हद में रहे, हम परों से नहीं हौसलों से उड़ा करते हैं “

गौ सेवा एवं संवर्धन के लिए भी जाग्रति दिखाई

जीवन की व्यस्तता कभी भी मधु को सेवा जगत से तिनका भर भी दूर न कर सकी | समस्त परिस्तिथियों में धैर्य से कार्य करते हुए गौ सेवा एवं संवर्धन के लिए भी जाग्रति दिखाई | इस प्रकार जीव सेवा व गौ सेवा में सहयोग देने व निष्ठा रखने के कारण हर वर्ष प्रांत व मल्टीपल में पुरस्कार प्राप्त किये | 2009 में कर्मयोगी राजस्थान के 100 प्रतिभावान व्यक्तियों में भी आपका चयन हुआ | मधु भंडारी लायनेस क्लब के सहयोगी क्लब के रूप में जाना जाने वाला वी क्लब शक्ति की मुख्य संस्थापक एवं संरक्षक भी रहीं। क्लब के माध्यम से मास्क वितरण, गरीब बच्चों को आहार, चिकित्सा शिविर जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाना, जरूरतमंद स्कूल में बच्चों को पाठ्य सामग्री देना आदि में सहयोगी रही है। श्रीमती मधु भंडारी कई सेवा गतिविधियों से अग्रसर है |

कैंसर से मुक्ति हो फिर सेवा का जुनून दिखाया 

2017 में अचानक कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उन्हें काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा। पर दृढनिश्चय रखते हुए कैंसर रोग से मुक्ति पाई। इसके बाद व्यक्तिगत तौर पर सामाजिक कार्यों में जुट गई। इसी कड़ी में 231 लड़कियों की शादियों का पूरा दहेज का सामान इत्यादि में सहयोग देकर समाज सेवा कार्यक्रम किए गए।

हर रविवार को सेवा कार्य, हर शनिवार को झुग्गी-झोपड़ियों के परिवारों को भोजन

श्रीमती मधु भंडारी द्वारा हर रविवार को सेवा कार्य, हर शनिवार को झुग्गी- झोपड़ियों के परिवारों को खाना खिलाया जाता है व हेल्पिंग पीपल्स ट्रस्ट के साथ 365 दिन सेवा दी जाती है l गायत्री संस्था द्वारा सामूहिक विवाह में सहयोग, सेवा भारती द्वारा भी सामूहिक विवाह में हर बार सहयोग दिया गया। हर संस्था में सहयोग दिया जाता है। श्रीमती मधु भंडारी माताजी भक्ति सागर ग्रुप की सचिव हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor