पंकज जांगिड़. जोधपुर
सनातन धर्म व हिंदुत्व के अग्रणी संगठन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की जोधपुर प्रान्त की बैठक प्रेम विहार जोधपुर में संपन्न हुई। सर्व हिन्दू समाज को एक साथ “वसुधैव कुटुम्बकम्“ के उद्घोष के भाव को मन में धारण करते हुए एक दूसरे के सहयोग व प्रत्येक हिन्दू के मन में समभाव-सेवा भाव का प्रचार आगे ले के चलना, इस पर मंथन हुआ।







