Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:41 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एमपीसी : विश्व शांति के लिए सुंदरकांड पाठ 1 अप्रैल को, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया पोस्टर का विमोचन

कवन सुकाज कठिन जग माहि, जो तुमसो नाहिं होत है पाहिं

विश्व शांति के लिए ‘बलवीरा’ का स्मरण होगा हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर, मारवाड़ प्रेस क्लब की अनूठी पहल, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से किया जा रहा आयोजन 

दिलीप कुमार पुरोहित. राखी पुरोहित. जोधपुर

पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख पत्रकार संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब की ओर से हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विश्व शांति और विश्व कल्याण को लेकर आयोजित किए जाने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ के आयोजन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने विधिवत रूप से सर्किट हाउस में किया।

मारवाड़ प्रेस क्लब के सचिव चंद्रशेखर व्यास ने बताया कि राजस्थान सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा मारवाड़ प्रेस क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व मे आयोजित होने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

वैश्विक संकट को देखते हुए आयोजन महत्वपूर्ण : डॉ. बैरवा

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बैरवा ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों विशेषकर खाड़ी देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। डॉ. बैरवा ने कहा कि विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे से ही वैश्विक शांति संभव है।

ये पदाधिकारी थे मौजूद 

इस अवसर पर मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़, संगठन के कोषाध्यक्ष मनोज गिरी, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य राजेश शर्मा, अनुशासन कमेटी के चेयरमैन आरएस थापा, अधिस्विकरण कमेटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा, संयुक्त सचिव मनीष दाधीच, इवेंट समिति से जुड़े ईश्वर सिंह उदावत, सदस्य लक्षित दवे, हनुमंत पूजन कराने वाले पंडित एस के जोशी, सुंदरकांड प्रस्तुत करने वाली झंकार शर्मा और माधुरी शर्मा मौजूद रहे। गौड़ ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पावन पूर्व संध्या पर मारवाड़ प्रेस क्लब द्वारा यह सामूहिक सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026, बुधवार को सायं 4 बजे गीता भवन, उम्मेद अस्पताल रोड जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व शांति एवं समस्त मानवता के कल्याण की मंगल कामना करना है। इस आध्यात्मिक आयोजन में संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज एवं साध्वी प्रीति प्रियंवंदा का सान्निध्य मिलेगा.। कार्यक्रम में सुंदरकांड प्रस्तोता झंकार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं सुंदरकांड पाठ एवं पूजन का दायित्व पंडित एस. के. जोशी एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न किया जाएगा।
मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ एवं सचिव चंद्रशेखर व्यास तथा श्री गीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद गोयल एवं सचिव राजेश लोढ़ा ने सभी श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor