राखी पुरोहित. जोधपुर
अशोक सत्यानी पुत्र स्व. लालचन्द सत्यानी निवासी महावीरपुरम सिटी के मथुरादास माथुर अस्पताल में निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए दिवंगत के नेत्रदान कराए गए।
दिवंगत की पत्नी श्रीमती ममता सत्यानी, पुत्रों कर्ण, मोहित, पुत्री नम्रता को स्वर्गवासी के भाई जुगल किशोर द्वारा दिवंगत के नेत्र दान करवाने को प्रोत्साहित किया गया। सहमति प्राप्त होने पर भतीजे मनीष, हिमांशु की उपस्थिति में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर की तकनीकी कर्मचारी मैना व्यास द्वारा मृतक के दोनों नेत्रों से कॉर्निया मोर्चरी से प्राप्त किए गए। अशोक सत्यानी के निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा लिया गया नेत्रदान का निर्णय न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी है। ऐसे कठिन समय में भी परिवार ने दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का जो संकल्प लिया, वह वास्तव में महान कार्य है। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि नेत्रदान के लिए 9314419846 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।







