Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

Sunday, August 23, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डीआरएम का जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड का नाइट निरीक्षण, संरक्षा पर विशेष जोर

-सुरक्षा व संरक्षा मानकों की गंभीरता से पालना के साथ फेंसिंग सुदृढ़ करने पर दिया जोर

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने गुरुवार को मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड पर रात्रिकालीन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा,सुरक्षा एवं रेलखंड की परिचालन व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

ट्रेन संख्या 22996,जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से किए गए निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक संरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए ट्रैक ज्योमेट्री,राइड क्वालिटी तथा सुधार योग्य स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीआरएम द्वारा निरीक्षण के दौरान रेलखंड में सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया गया जहां-जहां फेंसिंग क्षतिग्रस्त या अनुपस्थित पाई गई वहां तत्काल मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।

ट्रेन परिचालन की समीक्षा करते हुए त्रिपाठी ने समयपालन,संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा रात्रिकालीन संचालन को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही सिग्नलिंग प्रणाली का गहन परीक्षण करते हुए सिग्नलों की कार्यक्षमता,दृश्यता एवं विश्वसनीयता की जांच कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान झाड़ियों की कटाई,स्वच्छता,ट्रॉली रिफ्यूज,ब्रिज एप्रोच तथा ट्रैक के आसपास के वातावरण का भी मूल्यांकन किया गया। संबंधित विभागों को सभी सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उच्चतम संरक्षा मानकों एवं आधारभूत संरचना के बेहतर रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor