रत्नू का स्थानांतरण कापरड़ा होने पर दी विदाई, अतिथियों ने कहा कि सेवा का हमेशा सम्मान हाेता है
सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
कस्बे के स्थानीय पुलिस थाना कार्यालय में रविवार को थानाधिकारी नरपतदान रत्नू का स्थानांतरण कापरड़ा होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सरकारी सेवा में रहकर बेहतर सेवा कार्य करने वालों अधिकारियों व कर्मचारियों का हमेशा सम्मान होता आया है। इस दौरान नवनियुक्त थाना अधिकारी देवकिशन, एएसआई हराराम राठौड़, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, सरोज मीणा, हेड कांस्टेबल सुखी चौहान, गौतम खदाव, रामेश्वर मेलाना, दुर्गाराम सुथार, बक्साराम कच्छावा, भीखसिंह, भरत भाटी, हुकमसिंह भाटी, लक्ष्मण माली, दिग्विजय सिंह खोजा, ताराचंद भंवरिया, रामकरण फड़ाक, रामप्रकाश खोजा, डीसी आर्य, जगदीश टाक, खवासपुरा सरपंच प्रतिनिधि मोनिका महेंद्र सतनामी, मादलिया के पूर्व सरपंच भूराराम खदाव, पूर्व उप सरपंच चांदसिंह नरूका, विजय टाक, चिमनाराम भंवरिया, मेघसिंह नरुका सोवनिया, कानसिंह, अजीतसिंह, महेन्द्र भाटी, फतेहसिंह घोड़ावट, सीनियर शिक्षक अशोक बोराणा, पांचाराम कासणिया, माणक सांखला, कमल हसन खलीफा, महिपाल चारण, महेश शर्मा, कपिल टाक, भानुप्रताप सिंह, पवन सिसोदिया व इस्माइल देशवाली सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहते हुए विदाई लेने वाले थाना अधिकारी रत्नू का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं नवनियुक्त थाना अधिकारी देवकिशन को भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया।



