राइजिंग भास्कर. जोधपुर
हाल ही में तेज हवा और ओलावृष्टि से मधुसूदन श्री धर्मगोशाला जाजीवाल गहलोतां मौनी महाराज की कुटिया के पास का मुख्य झोपड़ा ढह गया। इससे गोशाला को नुकसान हुआ और कुछ गोधन भी घायल हुए। गोधन का इलाज करवाया जा रहा है। गोशाला प्रबंधन ने मदद की गुहार की है। गोशाला प्रबंधन ने कहा है कि गोधन की मदद के लिए आप अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें ताकि गोधन का पालन-पोषण हो सकें।








