आयोजन के बैनर का विमोचन
पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्री महंत शिवचेतन गिरि महाराज की 11वीं पुण्य तिथि (बैशाख सुदी पूर्णिमा) के उपलक्ष्य में मंदिर के संस्थापक व महंत श्रीधर गिरि महाराज के सान्निध्य में श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सत्संग समिति एवं समस्त भक्तगणों की ओर से मंदिर में 23 अप्रैल से 1 मई तक नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। इसके बैनर का आज मंदिर में विमोचन किया गया। महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय आयोजन के तहत अखंड रामायण पाठ, अखंड खड़ी सप्ताह व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।



