Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 1:58 am

Sunday, July 12, 2026, 1:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पाली को आज 261 करोड़ रुपए की सौगात देंगे प्रधानमंत्री

◆होगा पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
◆विकसित भारत विकसित राजस्थान संकल्पना के तहत प्रधानमंत्री वर्चुअल करेंगे शिलान्यास
◆बदल जाएगी पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर
◆दो वर्षों में पूरा होगा कार्य , यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
◆सिटी सेंटर के रूप में विकसित होगा पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन

डीके पुरोहित. जोधपुर

विकसित भारत विकसित राजस्थान की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री सोमवार पाली को बड़ी रेल परियोजना की सौगात देते हुए पाली मारवाड़ रेलवे के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। रेलवे ने वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की अमृत स्टेशन योजना के तहत जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन की 261 करोड़ रुपए की लागत से तस्वीर बदलने जा रही है तथा इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से करेंगे । उन्होंने बताया कि शिलान्यास समारोह के आयोजन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए सोमवार सुबह साढ़े दस बजे से भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की विकसित भारत विकसित राजस्थान की संकल्पना को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों के मेगा अपग्रेडेशन के तहत जोधपुर और जैसलमेर रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य पहले से ही प्रगति पर है तथा अब पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होने से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य दो वर्षों में पूरा करवाने का लक्ष्य निर्धारित है तथा इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करवा लिया गया है।
अमृत स्टेशन योजना में संवर रहे हैं रेलवे स्टेशन
डीआरएम ने बताया कि विकसित भारत विकसित राजस्थान विजन के अंर्तगत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 266.17 करोड़ रुपए की लागत से जोधपुर मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं के सुसज्जित होने जा रहे इन स्टेशनों इमारतों में स्थानीय कला एवं संस्कृति,विरासत और वास्तुकला के समावेश पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिलेगी इतनी आधुनिक सुविधाएं

-पुनर्विकास के मास्टर प्लान के तहत
पाली रेलवे स्टेशन पांच मंजिला होगा।
– इसमें एयर कोनकॉर्स, कवर्ड प्लेटफार्म, लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा, फुट ओवर ब्रिज, अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वेटिंग रूम, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज, उन्नत व मानक स्तर की लाइटिंग, फूड कोर्ट इत्यादि का प्रयोजन होगा।
– स्टेशन पर पर्याप्त व सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, संकेतक, शौचालय, बेगेज स्कैनर, मैटल डिटेक्टर तथा कोच गाइडेंस,बोर्ड व ट्रेन इंडिकेटर, इत्यादि के साथ समस्त आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor