राइजिंग भास्कर. जोधपुर
राष्ट्र संत ब्रह्म आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज का संपूर्ण हेल्थ चेकअप दिगंबर जैन मंदिर में किया गया। मेड़तिया आरोग्य नेचुरल कला केंद्र एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जोधपुर के तत्वावधान में दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्र संत ब्रह्म आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज का न्यूरोथेरेपी तकनीक द्वारा बिना मशीन और बिना दवा के संपूर्ण हेल्थ चेकअप किया गया, जिसमें उनके नाभि, किडनी, और लिवर की जांच की गई। संतु सिंह मेड़तिया नेचरोथेरेपिस्ट ने जांच की। इस मौके पर एडवोकेट विजय शर्मा, महावीर कांकरिया और राकेश जावा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संत श्री विहर्ष जी सागर महाराज जी ने अंत में एक स्मृति चिन्ह एवं डायरी सबको भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।








