Explore

Search

Wednesday, April 29, 2026, 7:52 am

Wednesday, April 29, 2026, 7:52 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व संकट के बीच मंगल भावना प्रकट की गई

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित 17 संस्कार केंद्रों की वार्षिक बैठक में विश्व संकट के बीच मंगल भावना प्रकट की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि विश्व में चल रहे भयंकर युद्ध और हिंसा के वातावरण के बीच, हमें भगवान महावीर के रास्ते पर चलने और अहिंसा तथा सत्य का वातावरण फैलाने की आवश्यकता है।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस बैठक में मंगल मैत्री और शांति पाठ किया गया, जिसमें ट्रस्टी पायल, ज्योति, विवेक, रितु, आशा, कार्यकर्ता टीकम, रिंका, ज्योति, निरमा, खुशबू, अंजलि, निशा, मनीषा, पूजा, शीतल, नंदिनी, दिव्या, आरती, मीनाक्षी, माया, रेनू, सोनाली, सरिता ने भाग लिया। सभी ने मिलकर समस्त विश्व के कल्याण की प्रार्थना की और सभी जन अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़े ऐसी सद्भावना भाई गई।

इस बैठक में आने वाले वर्ष भर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का संकल्प लिया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि हम सभी को मिलकर विश्व में शांति और अहिंसा का वातावरण बनाने के लिए काम करना होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor