कैंप में सौ से ज़्यादा लोग जिसमे बच्चे, कर्मचारी, ग्रुप के सदस्य आदि लाभान्वित हुए। दाँत की सफ़ाई, सुरक्षा, मजबूती, पीलापन आदि के बारे में सूक्ष्म जानकारियों के साथ जागरूक किया गया और ब्रश करना भी सिखाया गया।
राखी पुरोहित. जोधपुर
सेवा संकल्प के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से ग्रुप की पास्ट प्रेसिडेंट निरूपा पटवा के नेतृत्व में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में असहाय, निराश्रित, बेघवर बच्चों के लिए निशुल्क डेंटल हेल्थ कैंप लगाया गया। निरूपा पटवा ने बताया कि इस वर्ष नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। सभी 150 सदस्यों ने इस वर्ष समाज सेवा के कार्यो के साथ सेवा की शुरुआत की।
इसी कड़ी में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में असहाय, निराश्रित, बेघर बच्चो के लिए निशुल्क डेंटल कैम्प लगाया गया। इसमें व्यास डेंटल कॉलेज से डॉ. निकिता, डॉ. नितिन, डॉ. नोसीन, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दीपांशु, डॉ. चेतना आदि का सहयोग रहा। इसमें सौ से ज़्यादा लोग जिसमे बच्चे, कर्मचारी, ग्रुप के सदस्य आदि लाभान्वित हुए। दाँत की सफ़ाई, सुरक्षा, मजबूती, पीलापन आदि के बारे में सूक्ष्म जानकारियों के साथ जागरूक किया गया और ब्रश करना भी सिखाया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष (Internal)- संतोष लूंकर एवं कार्यकारिणी सदस्य की मौजूदगी रही। निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा सरकार के साथ मिलकर कलिका पेट्रोलियम यूनिट टीम के साथ अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ बच्चों के नशे को रोकने के लिए जिला परिषद् एवं अधिकारियो के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कार्य किया । वन विभाग के साथ 2000 पौधोंं का वितरण किया व हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्य भी यह ग्रुप करता है । बाल संरक्षण आयोग जस्टिस मनोज गर्ग के साथ ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में न्याय दिलाने में भी आर्थिक सहयोग करके योगदान दिया था। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा ने बताया कि समाज सेवा के कार्य पिछले कई वर्षो किए जा रहे हैं। सेवा कार्य में पर्यावरण संरक्षण, सैनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक अवेयरनेस, थैलीसिमिया, नारी निकेतन, कच्ची बस्तियां , कैंसर पीड़ित को बाल डोनेट करना, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, जल संरक्षण, रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमिनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण, महिलाओ व बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन से रोजगार दिलाना आदि गतिविधियां आयोजित की गई।
शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर ,कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी, गरीबो के भोजन, कपड़ों का सालभर में अनेक बार वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं के लिए पार्लर, कुकिंग, मेहंदी आदि सेमिनार लगाए गए। दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर लगवाना, किराने का सामान, खेल उपकरण व सरकारी अस्पतालों में व्हीलचेयर उपकरण देना आदि कार्य भी किए गए। वात्सल्यपुरम के संस्थापक मदन जांगिड़, सुमनलता द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी और संरक्षक निरुपा पटवा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया
निरूपा पटवा ने बताया कि यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है परंतु आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया l जो भी समाज सेवा के कार्य महिलाएं करती हैं वह किटी पार्टी से बचाकर एवं अपनी बचत में से कुछ राशि बचाकर समाज सेवा के हित के कार्य करती है l अध्यक्ष तारा सोलंकी द्वारा सेवा गतिविधि के रूप में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में एक असहाय बच्चों की दसवीं तक की शिक्षा में सहयोग करने की घोषणा की अभी वह बच्चा द्वितीय कक्षा में अध्ययन कर रहा है।




