Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

Thursday, July 9, 2026, 4:10 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर… विश्व शांति के समर्थन में महिलाओं की पीस रैली, विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी

राखी पुरोहित. जोधपुर

विश्व में बढ़ती हिंसा और युद्ध जैसी परिस्थितियों के विरोध में शहर में महिलाओं द्वारा एक प्रभावशाली पीस रैली का आयोजन किया गया। मनस्वी क्लब के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही, जबकि इसे भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों का समर्थन भी प्राप्त हुआ

मनस्वी क्लब की अध्यक्षा मुक्ता माथुर ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व को युद्ध नहीं, बल्कि संवाद, करुणा और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में शांति, संवेदना और मानवीय मूल्यों की सशक्त वाहक हैं और उनका यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

गायत्री परिवार से प्रोफेसर कमलेश माथुर ने गायत्री मंत्र का जाप करवा कर शांति का संदेश दिया मनस्वी वंदना ने उपस्थित मातृशक्ति को शांति संकल्प करवाया। रैली को अनेकों स्वर्णपादक रजत पत्र प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी संगीता विश्नोई डॉ रेणु मकवाना ब्रह्मकुमारी से शुचि दीदी पूर्व पार्षद सीमा माथुर,लॉयंस क्लब अध्यक ऊषा गर्ग लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मोना हरवानी सेवा संगम से वीना सकरानी वरिष्ठ समाज सेविका मधु भंडारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा भारत विकास परिषद से अर्चना बिड़ला पूर्व प्राचार्य लाचू कॉलेज रतनलाल जी माथुर, विश्वहिंदू परिषद से प्रांत संपर्क मंत्री महेंद्र उपाध्याय निवर्तमान पार्षद विक्रम पंवार पूनम पोहनी हेल्पिंग पीपुल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षिता बाफना अध्यक्ष सत्कर्म जायंट्स ग्रुप सत्कर्म सेवा ग्रुप से प्रिया जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 40 संगठनों एवं पांच सौ से अधिक मातृशक्तियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने शांति, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के संदेश लिखी तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया तथा “युद्ध नहीं, शांति चाहिए” जैसे नारों के माध्यम से संदेश दिया। शांति संदेश रैली के दौरान सभी मनस्वी पदाधिकारियों का उत्साह चरम पर था। रैली में भारत विकास परिषद, जोधपुर लायंस क्लब, ऐश्वर्या कॉलेज, लाछू कॉलेज से एन सी सी एन एस बिग्रेड तथा विश्व हिंदू परिषद से मातृशक्ति ब्रह्माकुमारी सत्कर्म मानव सेवा ग्रुप माताजी भक्ति सागर ग्रुप एक नाम और जोड़ दीजिए। लायंस क्लब वेस्ट शक्ति अध्यक्ष प्रेमलता दवे अपने ग्रुप के साथ सहित कई संस्थाओं ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा परिंडा (पक्षियों के लिए जलपात्र) वितरण भी किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस दौरान एक प्रतिभागी ने कहा कि मनस्वी कार्यक्रम में आयोजित इस शांति रैली में समाजजनों का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से विभिन्न समाजों और संगठनों की बढ़-चढ़कर भागीदारी इस आयोजन की खासियत रही। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि वे इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का हिस्सा बने तथा मनस्वी क्लब की अध्यक्ष मुक्ता माथुर और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि युद्ध का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों पर पड़ता है, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को शांति के समर्थन में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी में शांति, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। रैली को अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों पदाधिकारी, शिक्षाविद, छात्राएं, समाजसेवी, महिला प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने विश्व शांति,आपसी सद्भाव और मानव कल्याण के लिए सामूहिक संकल्प एवं राष्ट्रगान के साथ रैली का सम्पन्न हुईं। मनस्वी उपाध्यक्ष डॉ आभा माथुर ने सभी संगठनो का आभार ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor