Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:41 am

Thursday, July 9, 2026, 4:41 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा, प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

IFWJ ने मुख्य सचिव से पीड़ित पत्रकार को उचित मुआवजा दिलाने तथा उनकी आजीविका पुनः स्थापित करने की भी मांग की।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के प्रतिनिधिमंडल ने फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ के नेतृत्व राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपकर जैसलमेर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ हुए प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इंडियन फेडरेशन ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने जानकारी देते हुए कि इस मौके पर पत्रकार मुकेश श्रीमाली, मनीष दाधीच, ईश्वर सिंह उदावत, कृष्णा गौड़, सुमित देवड़ा एवं पुनीत माथुर भी उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि जैसलमेर में वर्ष 2004 से संचालित “स्वाद रेस्टोरेंट” को प्रशासन द्वारा बिना उचित नोटिस और कानूनी प्रक्रिया के ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पत्रकार राठौड़ को लगभग 1.25 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। संगठन ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IFWJ ने मुख्य सचिव से पीड़ित पत्रकार को उचित मुआवजा दिलाने तथा उनकी आजीविका पुनः स्थापित करने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए न्याय सुनिश्चित करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor