Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनिता मेहता 2026-27 के लिए वॉइस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट घोषित

दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया 323 की 9वीं कन्वेंशन मीटिंग संपन्न

दिलीप कुमार पुरोहित. पुष्कर

दी एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया की 9वीं कन्वेंशन मीटिंग आज आनंदम रिजॉर्ट, पुष्कर में वी. मनजीत कौर हंसरा, मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस बैठक में एसोसिएशन के चीफ फाउंडर वी. कंवल रेखी, फाउंडर लीगल एंड फाइनेंशियल एडवाइजर एवं नॉमिनेशन कमेटी की चेयरपर्सन वी. रक्षा मेहता, फाउंडर चार्टर मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. उषा जोया, फाउंडर वाइस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. सरोज मेकल एवं पूर्व मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. नीला शाह और वी. शशि बंसल वी कश्मीरा पाठक वाइस मल्टीप्ल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिवेशन में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी. मनजीत कौर हंसरा द्वारा वर्ष 2026-27 के जुलाई सत्र से वॉइस मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के रूप में वी. अनिता मेहता के नाम की घोषणा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

वी. मनजीत कौर हंसरा ने बताया कि वी. अनीता मेहता 2017 से चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के पद पर रहते हुए सेवा, समर्पण और सशक्त नेतृत्व का परिचय दे चुकी हैं। वर्तमान में वे एसोसिएशन सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। वी. अनिता मेहता ने अपने स्वीकृति भाषण में एसोसिएशन के चीफ फाउंडर, फाउंडर्स एवं पूर्व मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट्स का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर उन्हें इस पद के लिए मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के सभी कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी तथा संगठन की सभी कन्वेंशन एवं सेवा-कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँगी।

वी. अनिता मेहता ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे वी एसोसिएशन के प्रोटोकॉल और नियमों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करेंगी। अंत में उन्होंने सभी सदस्यों एवं सभा में पधारे वी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor