Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:37 am

Thursday, July 9, 2026, 4:37 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सिंधी भाषा दिवस व संत कंवरराम जयंती कार्यक्रम 14 अप्रैल को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा सिंधी भाषा फाउंडेशन सप्ताह 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर सिंधी भाषा और इससे जुड़े हुए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, जोधपुर में यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजिका शोभा मंगलानी, कार्यक्रम स्वागत कर्ता रौनक मंगलानी ने बताया कि 14 अप्रैल को श्री केके अबीचंदानी मॉडर्न स्कूल, सरदारपुरा जोधपुर में दोपहर 3:00 बजे से ‘ सिंधी भाषा दिवस व संत कंवर राम जयंती ‘ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिन्धी भाषा शिक्षाविद डॉ. कमला गोकलानी (अजमेर) उपस्थित होंगी एवं मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. प्रदीप गेहाणी सिंधी भाषा और राष्ट्र निर्माण में सहयोग विषय पर वार्ता प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानाचार्य वी.डी दवे ने बताया कि कार्यक्रम में श्री के के अबीचंदानी मॉडर्न विद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। संरक्षक राम तोलानी एवं लक्ष्मण खेतानी, हरीश देवनानी,अशोक मूलचंदानी समाजसेवी गोविन्द छुगानी,भरत आवतानी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद से सिंधी भाषा पाठ्यक्रम अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जोधपुर की समस्त पूज्य सिंधी पंचायत से पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की श्रेष्ठ व्यवस्था हेतु स्कूल प्रशासक रौनक मंगलानी,सिंधी शिक्षा मित्र विनीता सोनी को कार्य दायित्व दिया गया है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor