Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

Sunday, October 18, 2026, 10:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत के नेतृत्व में कृषि विवि जोधपुर नई ऊंचाइयों की ओर

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत ने बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रसार शिक्षा निदेशक एवं संबल प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. एके पुरोहित के साथ वार्ता में बताया कि वर्तमान में उनका मुख्य प्रयास नवीन प्रौद्योगिकी और नये विचारों का समावेश कर आगे बढ़ने का है।

कृषि शिक्षा के क्षेत्र में सिक्स्थ डीन रिपोर्ट को लागू कर दिया गया है। अनुसंधान और प्रसार में नई फसलों और नई किस्मों को आगे बढ़ाया जा रहा है और एआई के संदर्भ में कौशल विकास इकाई द्वारा ड्रोन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। डॉ. जैतावत ने बताया कि वे एआई की विपुल संभावनाओं का पूर्ण उपयोग करना चाहते हैं। उन्होंने संबल विचार, दृष्टि और उद्यमिता की सराहना की उसके प्रासंगिक आयामों को अग्रेषित करने की इच्छा प्रकट की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor