शोभायात्रा से पूर्व गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर सभी की खुशहाली की कामना की गई । इसके बाद सैनजी महाराज की तस्वीर की पूजा अर्चना कर झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
भगवान पंवार. जोधपुर
संत शिरोमणि सैनजी महाराज के प्राकट्योत्सव यानी सैन जयंती मंगलवार को उल्लास व उत्साह के साथ मनाई गई। अध्यक्ष बालकिशन चौहान ने बताया कि मारू नाई विकास समिति जोधपुर और सैन जयंती महोत्सव समिति 2026 के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा से पूर्व गुलाब सागर स्थित सैन मंदिर में यज्ञ का आयोजन कर सभी की खुशहाली की कामना की गई । इसके बाद सैनजी महाराज की तस्वीर की पूजा अर्चना कर झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया ।
प्रमुख संयोजक विक्रम परिहार ने बताया कि इस सैन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा ऐतिहासिक साबित हुई । जोधपुर शहर सहित इस बार शोभायात्रा में जोधपुर शहर, कुड़ी, बोरानाडा , मसूरिया, नांदड़ी, बनाड आदि आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक झांकियां शामिल हुई । पूरे रास्ते सैन बंधुओं और क्षोरकार बंधुओं द्वारा शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत और सेवा प्रदान की गई।
जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत
मेडिकल और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सैन नागरिकों की संस्था सर्व एंड इंप्रूव नेशन सेवा संस्था जोधपुर ने विशेष स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष उदय सैन ,मधुसूदन भाटी ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी का स्वागत किया। डॉक्टर संजय मकवाना और डॉक्टर रेणु मकवाना ने विशेष रूप से शोभायात्रा में पात्र बने बालक बालिकाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। कचोरी , मीठी लस्सी, ठंडा थम्सअप , शरबत, वाडीलाल की आइसक्रीम से लेकर तमाम मनुहारों से शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों का अभिनंदन सर्व समाज, सैन समाज और क्षौरकार बन्धुओ ने किया । इस शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के साथ सैन समाज के 12 महापुरुषों की झांकियां भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुई । जिसमें चक्रवर्ती सम्राट महापद्मनंद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, नारायणी माता, सेनजी महाराज, पंज प्यारे साहिब सिंह, लोक कलाकार भिखारी ठाकुर सहित अनेक झांकियां इसमे सम्मिलित थी। इन झांकियों के माध्यम से पूरा जोधपुर शहर यह जानकर अचंभित रह गया कि सैन नाई समाज में भी इतनी बड़ी-बड़ी विभूतियों ने जन्म लिया है ।
सामाजिक सुधार की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
श्रीं सैन मारू शिक्षण संस्थान कागा द्वारा इस शोभा यात्रा में समाज सुधारों पर आधारित शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया गया। इन झांकियों में बालिका शिक्षा , नशा उन्मूलन , बाल विवाह आदि अनेक विषयों पर झांकियां निकाली गई।
यहां से गुजरी शोभायात्रा
यह शोभायात्रा सैन मंदिर गुलाब सागर से रवाना होकर घंटाघर , वहां से नई सड़क , सोजती गेट , स्टेशन रोड , रणछोड़ जी का मंदिर से जालोरी गेट के अंदर होते हुए खांडा फलसा की ओर से आड़ा बाजार होते हुए त्रिपोलिया और फिर वहां से घंटाघर होते हुए पुनः गुलाब सागर सैन मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई ।
ये अतिथि आए
परम पूज्य सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज, वरिष्ठ समाज सेवी श्री सैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सैन, सचिव दिलीप चौहान, पार्षद महेश परिहार, जगदीश भाटी , सुरेंद्र सैन एमआर, रामचंद्र रजलीवाल , धीरज चौहान, किशनराम फूलडालिया, दीपक बागड़ी, नरेंद्र, रवि चौहान,, विजयलक्ष्मी परिहार, सुशीला मकवाना, भगवती पंवार, उषा पंवार, पार्षद सुमन सैन, रामरतन गहलोत कुड़ी, शेर सिंह, धर्मेश सैन, राकेश सैन, देवेंद्र स्वरूप, बजरंग सैन, राजेंद्र कुमार सैन, गोरू सैन, बाबूलाल सहित अनेक गणमान्य लोग सैनजी महाराज का दर्शन लाभ लेने सैन मंदिर व शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। सैन जयंती समारोह समिति 2026 के अध्यक्ष संजय पंवार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।






