Explore

Search

Friday, April 17, 2026, 12:18 am

Friday, April 17, 2026, 12:18 am

LATEST NEWS
Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम शाहीन प्रेम पुष्प समरस शिरोमणी सम्मान से सम्मानित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के समीप गांधीनगर में समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का 11वा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ। जोधपुर की साहित्यकार व कवयित्री राष्ट्रीय सचिव जोधपुर ईकाई समरस साहित्य संस्थान डॉ. संजीदा खानम शाहीन को प्रेम पुष्प समरस शिरोमणि सम्मान 2026 से नवाजा गया।

इस अधिवेशन में देश के 18 राज्यों से लगभग 150 साहित्यकार सम्मिलित हुए थे। संस्था के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार के साथ समाज व साहित्य की सेवा करना है और नवांकुरो को मंच प्रदान करना है। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन 12 अप्रैल 2027 को इंदौर में आयोजित होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor