Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

Sunday, August 23, 2026, 7:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अमावस्या के पावन पर्व पर ‘परिंडे लगाओ अभियान’, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी तेज कंवर सांखला एवं समाजसेवी निर्मल गहलोत ने की पहल

राखी पुरोहित. जोधपुर

अमावस्या के पावन पर्व पर ‘परिंडे लगाओ अभियान’ के तहत महात्मा गांधी चिकित्सालय के किचन विभाग के गार्डन में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे लगाए गए। यह पहल अस्पताल अधीक्षक डॉ. फ़तेह सिंह भाटी के मार्गदर्शन में किचन विभाग प्रभारी तेज कंवर सांखला एवं उत्कर्ष फाउंडेशन के फाउंडर समाजसेवी निर्मल गहलोत के नेतृत्व में की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी महिलाएं और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें पूजा गहलोत, आशा चांडक, प्रेमलता, लक्ष्मी, सीमा सांखला, आशा बाहेती सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी ने मिलकर गार्डन के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाए और उनमें नियमित रूप से दाना-पानी भरने का संकल्प लिया।

पशु-पक्षियों की सेवा केवल परोपकार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारा कर्तव्य है। बढ़ती गर्मी में प्यास से तड़पते पक्षियों के लिए एक छोटा सा परिंडा भी जीवनदायिनी बन सकता है। यह सेवा हमें सिखाती है कि इस धरती पर केवल मानव का ही अधिकार नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीव का समान हक है। जब हम पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं तो वास्तव में हम पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को बचाने में अपना योगदान देते हैं।

मानव जाति का यह दायित्व है कि वह मूक जीवों की पीड़ा को समझे। घर की छत, बालकनी, आंगन या किसी सार्वजनिक स्थान पर एक परिंडा लगाना, प्रतिदिन उसमें स्वच्छ पानी भरना और कुछ दाने डालना – इतना सा कार्य भी पुण्य का बड़ा कारण बनता है। बच्चों में भी इस संस्कार को डालना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी संवेदनशील और प्रकृति-प्रेमी बने। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और हर मोहल्ले में यदि ‘परिंडे लगाओ अभियान’ को जन-आंदोलन बना दिया जाए तो हजारों पक्षियों को नया जीवन मिल सकता है। इस अवसर पर तेज कवर ने कहा कि “सेवा का कोई मौसम नहीं होता, लेकिन गर्मी में यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। हम सभी को अपने घर से ही इसकी शुरुआत करनी चाहिए।”

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor