ग्रुप की प्रधान संयोजक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के तहत कन्याओं को तिलक व हल्दी-मेहंदी लगाकर आदर-सत्कार के साथ लाडकोड किया गया और मंगल गीतों व ढोल-थाली पर सभी ने नृत्य किया। कन्याओं को सुखमय दाम्पत्य जीवन यापन की जरूरतमंद सामग्री व उपहार भेंट कर विदाई दी गई।
पंकज जांगिड़. जोधपुर
लगभग 18 वर्षों से 200 से अधिक सदस्यों के समूह व दानदाताओं के सहयोग से सामाजिक सरोकारिता निभा रहे माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से निराश्रित, असहाय गरीब व जरूरतमंद वर्ग की 15 विवाह योग्य कन्याओं का कन्यादान स्वरूप शगुन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेरणा मंत्री, सचिव उषा बंग, कोषाध्यक्ष सुनीता जैसलमेरियां एवं जोधपुर माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष रीना राठी का आतिथ्य रहा। इस कार्यक्रम के साथ अब तक 251 शगुन कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं।
ग्रुप की प्रधान संयोजक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के तहत कन्याओं को तिलक व हल्दी-मेहंदी लगाकर आदर-सत्कार के साथ लाडकोड किया गया और मंगल गीतों व ढोल-थाली पर सभी ने नृत्य किया। कन्याओं को सुखमय दाम्पत्य जीवन यापन की जरूरतमंद सामग्री व उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम के साथ अब तक 251 कन्याओं का कन्यादान स्वरूप शगुन कार्यक्रम आयोजित हो चुका हैं। साथ ही 85 प्रसुताओं को जापे की सामग्री भेट की जा चुकी है।
इस आयोजन में बड़े दानदाता के रूप में पार्षद मनीष, मनीषा लोढ़ा, गोपाल परिहार, सरला-राजेश सोनी, मंजू झंवर, श्रीकांता-विमल बूब, मंजू जैन, रींना-अशोक राठी, अनिता मेहता के साथ रोटरी आर्य क्लब की अध्यक्ष श्रद्धा राठी, सची व रुचि कुंभट्ट की ओर से 21,000/- की राशि, पद्मिनी क्लब की सुमन मानधना व रुचि राठी द्वारा पंखे भेंट किए गए। वी क्लब की अध्यक्ष साधना मोहनोत, सचिव सुलेखा भंसाली, मंजू जैन, वंदना बक्शी, कंचन श्राफ, ललिता वर्मा, मधु पारीक, विमला प्रीति का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।इस आयोजन में ग्रुप की अध्यक्ष मुन्नी भाटी, सचिव मधु भंडारी, कोषाध्यक्ष शांता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मीना परिहार, पूर्व सचिव इंद्रा सोनी, पूर्व कोषाध्यक्ष शोभा जोशी, संरक्षक गीता माछर, ललिता वर्मा, गोपी धूत, शारदा टाक, मीना जांगिड, अलका चांडक रजनी जोया, ममता- देवकिशन बाहेती, अनीता कलानी, राजेश्वरी अरोड़ा, यशोदा देवड़ा, संतोष कच्छावा, संगीता लोढ़ा, कृष्णा गहलोत, सोनिया जांगिड़, वीणा सैन, प्रेमलता मालू, दम्मु सोयटा, ऊषा सोनी, लक्ष्मी, रेनु, सीता, अंजु परिहार, किरण फोफलिया, रिंपी उपाध्याय, सुनीता हेडा, मधु गांधी, निर्मला बोराणा, पंकज, शांता बुग, बंटी बुग, सुमन राठी, तारा गहलोत, मधु हेडा, संतोष गहलोत, इंदु सिसोदिया, रानी परवानी, सपना गोटी सहित अनेक दानदाताओ और सेवादारों ने अमूल्य सहभागिता निभाई।







