Explore

Search

Thursday, April 23, 2026, 4:05 pm

Thursday, April 23, 2026, 4:05 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

भारत में शाही अंदाज़ का नया ठिकाना

मैरियट इंटरनेशनल के ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल्स ने भारत में अपने पहले होटल नूरमहल, दिल्ली एनसीआर करनाल के साथ डेब्यू किया है। 176 कमरों वाला यह भव्य होटल ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है और मैरियट बोनवॉय का भारत में 19वाँ ब्रांड बन गया है।

राखी पुरोहित. जयपुर

जब ठहरने का मतलब सिर्फ कमरा नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव बन जाए, तो बात अलग हो जाती है। इसी सोच के साथ मैरियट इंटरनेशनल के ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल्स ने भारत में अपने पहले होटल नूरमहल, दिल्ली एनसीआर करनाल के साथ डेब्यू किया है। 176 कमरों वाला यह भव्य होटल ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है और मैरियट बोनवॉय का भारत में 19वाँ ब्रांड बन गया है।

ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल्स की पहचान ही है: ‘एक्ज़ेक्टली लाइक नथिंग एल्स’, यानि हर होटल अपनी कहानी खुद कहता है, बिल्कुल अलग अंदाज़ में। नूरमहल इस सोच को पूरी तरह जीवंत करता है। यहाँ मुगल, राजपूत, पंजाबी और फारसी कला का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। विशाल गुंबद, बारीक जाली और भव्य मेहराब इसे किसी शाही महल जैसा एहसास देते हैं, जबकि अंदरूनी सजावट आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक खूबसूरती को जोड़ती है।

मैरियट इंटरनेशनल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, साउथ एशिया, किरण एंडिकॉट ने कहा, “ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल्स दिल से बनाए जाते हैं और हर जगह की पहचान को दर्शाते हैं। नूरमहल इस ब्रांड की सोच का बेहतरीन उदाहरण है और भारत में इसकी आदर्श शुरुआत है। आज के यात्री ऐसे अनुभव चाहते हैं, जो अलग हों और संस्कृति से जुड़े हों, और नूरमहल ठीक वही पेश करता है।”

नूरमहल के सीएमडी, कर्नल मनबीर चौधरी ने कहा, “मैरियट इंटरनेशनल के साथ यह साझेदारी हमारे लिए एक नया अध्याय है। यह सिर्फ बिज़नेस नहीं, बल्कि हमारी पहचान को वैश्विक मंच देने वाला कदम है। ऑटोग्राफ कलेक्शन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।”

होटल के जनरल मैनेजर महेश सिंह जसरोतिया ने कहा, “हमारी कोशिश है कि हर मेहमान को यहाँ ठहरने के साथ एक खास अनुभव मिले। हमारी सर्विस, डिजाइन और माहौल सब मिलकर इसे यादगार बनाते हैं।”

176 कमरों और लग्ज़री सुइट्स के साथ यह होटल चार खास डाइनिंग ऑप्शंस, स्पा, पूल और एडवेंचर एक्टिविटीज़ जैसी सुविधाएँ देता है। साथ ही, 300,000 से अधिक वर्ग फुट का विशाल इवेंट स्पेस- ‘रानी का बाग’, ‘राजा का बाग’, ‘शीश महल’ और ‘दरबार हॉल’ इसे शादियों और बड़े आयोजनों के लिए एक शानदार जगह बनाता है।

कुल मिलाकर, नूरमहल सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ हर ठहराव एक कहानी बन जाता है, बिल्कुल ‘एक्ज़ेक्टली लाइक नथिंग एल्स।’

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor