Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:12 am

Sunday, October 18, 2026, 7:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिव-पार्वती परिणय महोत्सव में 21 जोड़ों का विवाह

गायत्री देवी ट्रस्ट की ओर से हुआ आयोजन, ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेख्रर अरोड़ा ने बताया कि आर्य समाज भवन शास्त्री नगर में धूमधाम से हुआ आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

गायत्री देवी ट्रस्ट और आर्य समाज शास्त्री नगर जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिव-पार्वती परिणय महोत्सव का आयोजन आर्य समाज भवन शास्त्री नगर में किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शास्त्री नगर आर्य समाज प्रधान अरुणा मोदी, गुरु मां इंदु अघोरी, वरिष्ठ समाजसेवी गौरी बुआ, वरिष्ठ समाजसेवी पप्पूराम चौधरी, ओमप्रकाश देवड़ा, हेमराज देवड़ा, अशोक चौहान रहे। कार्यक्रम में फेरे का कार्यक्रम प्रोफेसर रामनारायण शास्त्री द्वारा संपन्न करवाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता वर्मा, चंद्रशेखर अरोड़ा, जेबुन बानो, संतोष खत्री, हेमलता कश्यप, सुनीता माथुर, उषा सोनी, साक्षी वैष्णव, आदिल मोहम्मद, आसिफ मोहम्मद, संजना महेश्वरी, यशोदा देवड़ा, संतोष कच्छावाह, शशि बाहेती, उमा गर्ग, सरिता भंडारी, आरती जैन, सुरेंद्रा भंडारी, दमयंती अग्रवाल, उषा कोठारी, कमला सिंघी, सुनीता जैन, सुधांशु टाक, युधिष्ठिर वैष्णव, जुगराज बालोत, रामदयाल, मुकेश रावल, पुखराज प्रजापत, शर्मिष्ठा वाडे, लक्ष्मण खत्री, ललिता खत्री, विमला खत्री ने अपनी सेवाएं दीं। सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 10 दिसंबर 2026 को भीलवाड़ा में एक भव्य आयोजन शिव पार्वती प्ररिणय महोत्सव 251 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम की घोषणा भीलवाड़ा की जिला अध्यक्ष जेबुन बानो द्वारा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor