Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:55 am

Thursday, July 9, 2026, 7:55 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आस्था की हिलोर…जीवण माता मंदिर का 126वां पाटोत्सव मनाया, शामिल हुए भक्त

भीषण गर्मी के बावजूद जोधपुर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन जीवण माता के दर्शन हेतु पधारे। श्रद्धालुओं की आस्था का यह भाव अत्यंत प्रेरणादायक रहा और देर रात लगभग 11:30 बजे तक भक्तों का आगमन जारी रहा।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मंडली के तत्वावधान में जीवण माताजी का 126वां पाटोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग मंडली के प्रमुख कायस्थ सरदार भवनेश माथुर और नंदलाल माथुर ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद जोधपुर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन जीवण माता के दर्शन हेतु पधारे। श्रद्धालुओं की आस्था का यह भाव अत्यंत प्रेरणादायक रहा और देर रात लगभग 11:30 बजे तक भक्तों का आगमन जारी रहा।

माथुर ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मंडली की ओर से सभी धर्मप्रेमी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भक्तों की अटूट श्रद्धा ही इस आयोजन की सफलता का मुख्य आधार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार श्रद्धालु जीवण माता मंदिर में दर्शन हेतु आते रहेंगे।

इस अवसर पर मंदिर के विकास हेतु उदारतापूर्वक दान देने वाले सभी दानदाताओं का भी विशेष आभार प्रकट किया गया। साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन किया तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भव्य बनाया।

कार्यक्रम के दौरान जीवण माताजी का आकर्षक दरबार सजाया गया एवं शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसकी सभी श्रद्धालुओं ने सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता सत्संग मंडली के युवा साथियों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या रही, जिसमें भक्तगण भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर झूम उठे। माथुर ने युवा टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडली के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल, जुगल गोरिया, मनीष माथुर, बीपी माथुर ,राजू माथुर ,सुनील माथुर , राकेश, अनिल, मनोज माथुर सोनू,पोकर, लोकेश, केदार माथुर, प्रोफेसर सुरेश, आर एस माथुर , सी आई पंकज माथुर, इंदरराज, नितिन, महेश माथुर उमेश, रोबिन, खुशाल मयूरेश, दीपेश, सन्नी, बृजेश राकेश छीपाबाड़ी, मनीष, डॉ सौरभ, इंजीनियर गौरव, सोमेंद्र रिंकू, सीपी माथुर, नरेंद्र मुन्नासा, श्रीकिशन, दिनेश, नवीन, भावेश, विकास, सूरज, मुरारीलाल तथा आनंद बाबूसा ने विभिन्न सेवा कार्यों में अपनी अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम का समापन जीवण माताजी के जयकारों के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor